Posts

Showing posts from June, 2023

अमरनाथ यात्रा

#अमरनाथ_यात्रा पार्ट:- 5 हरहर महादेव🙏 जय बाबा बर्फानी, भूखे को अन्न और प्यासे को पानी। अमरनाथ यात्रा के लिए दो मार्ग प्रचलित हैं। पहला पारम्परिक मार्ग जिससे होकर महादेव🙏 स्वयं गए थे। जो पहलगाम से अमरनाथ गुफा तक। दूसरा बालटाल से। पहलगाम पहुचने के लिए जम्मू से अनंतनाग और वहाँ से श्रीनगर वाले रूट से सड़क अलग हो जाती है। अमरनाथ कथा के अनुसार माँ पार्वती की जिद पर, भगवान भोलेनाथ उन्हें अमरकथा सुनाने के लिए साथ लेकर चले, उन्होंने एक स्थान पर नंदी बैल को छोड़ दिया जिसे आज पहलगाम कहते हैं। पहलगाम से 16 किलोमीटर दूर चंद्रमा को छोड़ दिया जिसे चंदनवाडी कहते हैं। चंदनवाडी से पद यात्रा शुरू होती है जो गुफा तक 32 किलोमीटर की है। पदयात्रा में पिस्सू टाप, शेषनाग झील, गणेश टाप, पंचतरणी और संगम और फिर बाबा बर्फानी की गुफा आती है। जाने के लिए यही मार्ग चुना था और आने के लिए गुफा से बालटाल नीचे उतर जाने का विचार था। हमने तय किया कि अब 10.30 बज गए हैं चंदनवाडी में तो आज केवल शेषनाग तक ही चलते हैं वहीं रूकेगें, और दूसरे दिन गुफा पहुँच कर रूकेगें, जहाँ दर्शन आरती करके, तीसरे दिन सुबह नहाकर फिर से ...

अमरनाथ यात्रा भाग 4

#अमरनाथ_यात्रा पार्ट:- 3 घर से हम लोग 5 जुलाई 2022 को निकले थे और आज 7 जुलाई को पहलगाम में थे, जहां बिना रजिस्ट्रेशन वाले एक होटल में रूके, वहीं रजिस्ट्रेशन वालों ने पहलगाम बेसकैंप में रूके, जिनमें ब्रजेश पाण्डेय जी, सुनील रूहेला जी, सुनील गुप्ता जी, अंशुमान चक्रपाणि जी भी अपने अपने ग्रुपों के साथ बेसकैंप में रूके हुए थे।जब शाम तक रजिस्ट्रेशन न हो पाया तो तय हुआ कि कल सुबह 5 बजे से क्लब हाउस में जाकर लाइन लगा कर टोकन लिया जायेगा। अन्य लोग जिनका रजिस्ट्रेशन था वे सब कल सुबह से अपनी यात्रा शुरू करेंगे। यहीं पर सचिन सिद्धू जी से भी मुलाकात हुई। मैं भी रूक गया। 08 जुलाई को हम-सब सुबह 4 बजे उठकर,ब्रश करके क्लब हाउस पहुच गये, जहां राम गुलाब और अंकुर जी लाइन में लग गए और मैं संजय मिश्रा जी के अनुसार लगभग भागते हुए पहलगाम चेकपोस्ट तक गया कि वहां अभी तुरंत रजिस्ट्रेशन होने की उम्मीद है, वैसे संजय मिश्रा जी भी वहां तक पहुंचे लेकिन वहां भी कुछ न हुआ। अब बात करते हैं क्लब हाउस रजिस्ट्रेशन के बारे में,मेरा यह कहना है कि बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा पर बिल्कुल मत जाइये, आप के पास यदि रजिस्ट्रेशन नही...