केदारनाथ पंच केदार की सम्पूर्ण जानकारी

पंच केदार जब केदार की बात की जाती है तो अधिकांश लोग सिर्फ केदारनाथ के बारे में जानते हैं, कथाओं के आधार पर केदारनाथ, महादेव का सिर्फ एक भाग है, बाकी के अन्य अंग का प्रादुर्भाव अन्य स्थानों पर हुआ है. इन सबको मिला कर पंच केदार की अवधारणा है, जिसमें प्रथम केदार हैं - केदारनाथ, द्वितीय केदार- मध्य महेश्वर, तृतीय केदार- तुंगनाथ, चतुर्थ केदार- रूद्र नाथ और पंचम केदार- कल्पेश्वर महादेव. सभी केदार उत्तराखण्ड राज्य में हिमालय की वादियों में स्थित हैं. प्रथम केदार:- #केदारनाथ हिमालय की वादियों स्थित प्रथम केदार 12 ज्योर्तिलिंगों में भी आते हैं, यहाँ की स्थिति ऐसी है कि आपको स्वर्ग की अनुभूति होगी. लगभग 18 किलोमीटर का खूबसूरत और कठिन चढाई वाला मार्ग है, लेकिन रास्ते की सुंदरता आपको मोहित करती रहेगी. खाने पीने और रहने की कोई दिक्कत नहीं है, बस छुट्टियों में इस यात्रा को करने से बचिए. अधिक भीड़ होने पर दिक्कत आती है और खर्च भी बढ़ जाता है,यदि आप स्वस्थ हैं तो पैदल ही इस यात्रा को करिये. खर्च:- 1500-2000 (सोनप्रयाग से सोनप्रयाग) और समय :- 2 दिन द्वितीय केदार:- #मध्य_महेश्वर- इसमें भी यदि सुबह यात्रा शुरू कर दिया तो आराम से दो दिन लगेगें, बहुत ही मनमोहक रास्ते से यह यात्रा होती है, यह केदारनाथ से अपेक्षाकृत कठिन यात्रा मानी जाती है. रहने खाने की व्यवस्था आराम से उपलब्ध रहती है. यहाँ भीड़ भी नहीं रहती है. जीवन में एक बार यहाँ जरूर जाइये. खर्च- 1000-1500 (ऊखीमठ से ऊखीमठ) समय - 2 दिन. तृतीय केदार:-#तुंगनाथ_महादेव वैसे यहाँ आपको रूकने की आवश्यकता नहीं है, यदि आप चन्द्र शिला से सूर्योदय देखना चाहते हैं तब ही ऊपर मंदिर के पास रूकिए, नही तो बस 5-6 घंटे में यह यात्रा आराम से हो जाती है, वैसे यह मंदिर दुनिया के सबसे ऊचाई पर स्थित शिव मंदिर है. यहाँ से चारों ओर जो व्यू दिखता है उसका वर्णन बहुत कठिन है. शानदार नजारों से मनमोहित हो जाता है. खर्च- 100-150 केवल चाय नाश्ते पर, (चोपता से चोपता, वैसे ऊखीमठ तक बस से जाइये और वहाँ से चोपता शेयरिंग टैक्सी) समय- 6-7 घंटे. चतुर्थ केदार:- #रूद्र_नाथ सबसे कठिन यात्रा पंच केदार में यही मानी जाती है, शानदार ऊंचाई पर स्थित यह शिवालय बहुत ही मनमोहक रास्ते से होकर पहुचाता है. एक बार यहाँ जरूर जाइये. खर्च:- लगभग 1500 रूपये (सग्गर से सग्गर) समय 2 दिन पंचम केदार:- #कल्पेश्वर_महादेव यहाँ तक सड़क सुविधा है, यह शिवालय उर्गम घाटी में स्थित है. मंदिर के समीप तक आपको शेयरिंग टैक्सी मिल जाती है, रूद्रप्रयाग- बद्रीनाथ मार्ग पर हेलंग से रास्ता अलग हो जाता है. वैसे जोशीमठ से शेयरिंग टैक्सी मिलती रहती है. खर्च:- 200-300 (हेलंग से हेलंग) समय- लगभग 5-6 घंटे, वैसे दर्शन करने में समय नहीं लगता है. इन यात्राओं के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है, बाकी महादेव की इच्छा. हरहर महादेव🙏

Comments

Popular posts from this blog

अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा भाग 4