ऋषिकेश
ऋषिकेश और आसपास घूमने वाले स्थान की जानकारी... ऋषिकेश उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जिसे ‘गढ़वाल हिमालय के प्रवेश द्वार’ और ‘योग कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड’ के रूप में जाना जाता है। यह शहर हरिद्वार के उत्तर में लगभग 25 कि.मी. और राजधानी देहरादून से 43 कि.मी. दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इसे तीर्थ नगरी और हिंदुओं के सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है। प्राचीन समय में ऋषियों-मुनियों ने यहां पर ध्यान, योग और प्रार्थना की थी। वर्ष 2015 में तत्कालीन पर्यटन मंत्री ने ऋषिकेश और हरिद्वार को भारत के ‘जुड़वां राष्ट्रीय विरासत शहरों’ की उपाधि दी थी। यदि आप ऋषिकेश घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको यहां देखने वाली जगहों के बारे में बताता हूँ... लक्ष्मण झूला... लक्ष्मण झूला गंगा नदी के ऊपर बना एक प्रसिद्ध हैंगिंग ब्रिज है, जो टिहरी गढ़वाल जिले के तपोवन और पौड़ी गढ़वाल जिले के जोंक को जोड़ता है। लक्ष्मण झूला ऋषिकेश शहर के उत्तर-पूर्व में 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पूरा पुल लोहे से बना हुआ है और यह 450 फुट लंबा और गंगा नदी से 70 फुट की ऊंचाई पर स्थित ह...