केदारनाथ पंच केदार की सम्पूर्ण जानकारी
पंच केदार जब केदार की बात की जाती है तो अधिकांश लोग सिर्फ केदारनाथ के बारे में जानते हैं, कथाओं के आधार पर केदारनाथ, महादेव का सिर्फ एक भाग है, बाकी के अन्य अंग का प्रादुर्भाव अन्य स्थानों पर हुआ है. इन सबको मिला कर पंच केदार की अवधारणा है, जिसमें प्रथम केदार हैं - केदारनाथ, द्वितीय केदार- मध्य महेश्वर, तृतीय केदार- तुंगनाथ, चतुर्थ केदार- रूद्र नाथ और पंचम केदार- कल्पेश्वर महादेव. सभी केदार उत्तराखण्ड राज्य में हिमालय की वादियों में स्थित हैं. प्रथम केदार:- #केदारनाथ हिमालय की वादियों स्थित प्रथम केदार 12 ज्योर्तिलिंगों में भी आते हैं, यहाँ की स्थिति ऐसी है कि आपको स्वर्ग की अनुभूति होगी. लगभग 18 किलोमीटर का खूबसूरत और कठिन चढाई वाला मार्ग है, लेकिन रास्ते की सुंदरता आपको मोहित करती रहेगी. खाने पीने और रहने की कोई दिक्कत नहीं है, बस छुट्टियों में इस यात्रा को करने से बचिए. अधिक भीड़ होने पर दिक्कत आती है और खर्च भी बढ़ जाता है,यदि आप स्वस्थ हैं तो पैदल ही इस यात्रा को करिये. खर्च:- 1500-2000 (सोनप्रयाग से सोनप्रयाग) और समय :- 2 दिन द्वितीय केदार:- #मध्य_महेश्वर- इसमें भी यदि सुबह यात्...