Posts

Showing posts from May, 2023

अमरनाथ यात्रा 3

#अमरनाथ_यात्रा पार्ट:- 3 घर से हम लोग 5 जुलाई 2022 को निकले थे और आज 7 जुलाई को पहलगाम में थे, जहां बिना रजिस्ट्रेशन वाले एक होटल में रूके, वहीं रजिस्ट्रेशन वालों ने पहलगाम बेसकैंप में रूके, जिनमें ब्रजेश पाण्डेय जी, सुनील रूहेला जी, सुनील गुप्ता जी, अंशुमान चक्रपाणि जी भी अपने अपने ग्रुपों के साथ बेसकैंप में रूके हुए थे।जब शाम तक रजिस्ट्रेशन न हो पाया तो तय हुआ कि कल सुबह 5 बजे से क्लब हाउस में जाकर लाइन लगा कर टोकन लिया जायेगा। अन्य लोग जिनका रजिस्ट्रेशन था वे सब कल सुबह से अपनी यात्रा शुरू करेंगे। यहीं पर सचिन सिद्धू जी से भी मुलाकात हुई। मैं भी रूक गया। 08 जुलाई को हम-सब सुबह 4 बजे उठकर,ब्रश करके क्लब हाउस पहुच गये, जहां राम गुलाब और अंकुर जी लाइन में लग गए और मैं संजय मिश्रा जी के अनुसार लगभग भागते हुए पहलगाम चेकपोस्ट तक गया कि वहां अभी तुरंत रजिस्ट्रेशन होने की उम्मीद है, वैसे संजय मिश्रा जी भी वहां तक पहुंचे लेकिन वहां भी कुछ न हुआ। अब बात करते हैं क्लब हाउस रजिस्ट्रेशन के बारे में,मेरा यह कहना है कि बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा पर बिल्कुल मत जाइये, आप के पास यदि रजिस्ट्रेशन नही...

अमरनाथ यात्रा भाग 2

#अमरनाथ_यात्रा पार्ट:- 2 सुबह 3 बजे से तैयारी शुरू हुई पहलगाम जाने की,मन तो नही था क्योंकि साथ के दो लोगों का रजिस्ट्रेशन न था इसलिए उन्हें चंदनवाड़ी चेकपोस्ट से आगे न जाने देंगे और मैं उनको छोड़ कर अकेले जा न सकता था, अंत में सबकुछ महादेव पर छोड़ कर संजय मिश्रा जी पर विश्वास करके,बैग उठाकर चल पड़े। साथ के अन्य लोग भी चल रहे थे और ग्रुप में लगभग 20 लोगों का रजिस्ट्रेशन न था इसलिए सोचते भी थे कि जो होगा देखा जायेगा। जम्मू के चौक पर बस का इंतजार शुरू हुआ,हम लोगों की दो बसें अलग से थी,जो जम्मू बेसकैंप से न जाने वाली थी। लगभग 4.30 बजे सुबह बसें आई और हम-सब अपने अपने बैग उठाकर चल पड़े। बस जैसे ही जम्मू सीमा से बाहर निकल रही थी वैसे ही चेकपोस्ट पर रोक दी गई और कहा गया कि सुबह 6 बजे के पहले आप लोग नहीं जा सकते हैं। फिर बसें वापस आ कर रूक गई और सुबह 6 बजे का इंतजार शुरू हुआ।6 बजे तक बहुत सी गाडियां लाइन में लग गई श्रीनगर और अमरनाथ जाने वालों की। 6 बजे के बाद पुनः यात्रा शुरू हुई और हम सब हर-हर महादेव 🙏 के उद्घोष से मन प्रसन्न करके चल दिए। बस में राजस्थान का एक ग्रुप था। ब्रजेश भाई भी अपने ग...

अमरनाथ यात्रा

#अमरनाथ_यात्रा पार्ट:- 1 वर्ष 2020 में अमरनाथ यात्रा की बड़ी इच्छा जागृति हुई, तो आलोक भैया के लगभग 50 लोगों का ग्रुप तैयार था, उसी में मै भी शामिल हो गया, अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने जैसे ही यात्रा की तिथियाँ और मेडिकल, रजिस्ट्रेशन का नोटिफिकेशन जारी किया तो हम लोग भी जिला अस्पताल पहुचकर अपना मेडिकल करा लिए, और उसके बाद रजिस्ट्रेशन, यह सब अप्रैल के मध्य तक संपन्न हो चुका था, लेकिन तबतक कोरोना भी फैलने लगा था, मई- जून में कोरोना अपने भयावह रुप में था और श्राइन बोर्ड ने अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी। महादेव की इच्छा मानकर, उन्हें प्रणाम करके हम भी शांत बैठ गए, वर्ष 2021 में भी यात्रा स्थगित ही रही। इसी बीच कोरोना पाजिटिव भी हुआ और फिर ठीक भी, लेकिन तब से लेकर आजतक ब्लडप्रेशर अनियंत्रित हो गया, कोरोना ने अपना असर छोड़ दिया है जो अभी भी है। खैर आगे चलते हैं। वर्ष 2020 और 2021 में यात्रा स्थगित रही, लेकिन 2022 में यात्रा होना श्राइन बोर्ड की ओर से निश्चित हुआ, फिर अपने संजय मिश्रा भाई जी के ग्रुप के साथ यात्रा का प्लान बना। हमारी यात्रा जुलाई के प्रथम सप्ताह में होना निश्चित था, उसी के अनुसार मे...